संयुक्त नियंत्रक (वित्त एवं लेखा), सासेसं/इंगांपअकें के समग्र पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में सासेसं के लेखा प्रभाग के प्रधान वेतन एवं लेखा अधिकारी, सासेसं हैं। लेखा प्रभाग के निम्नलिखित कार्य हैं:
- सासेसं के कार्मिकों के लिए वेतन एवं भत्तों का आहरण।
- राजस्व/पूंजीगत बजट प्रस्तावों को तैयार करना।
- बजटीय नियंत्रण एवं व्ययों का मॉनीटरण।
- बड़े निर्माण कार्यों (क्वार्टरों एवं लोक भवनों का निर्माण), अनुरक्षण कार्यों के कार्य संविदाओं, सेवा संविदाओं, दवाओं की आपूर्ति हेतु क्रय एवं अन्य विविध कार्यों के संविदाओं का निपटान।
- रेफरल हॉस्पिटल बिलों की जॉंच एवं पारित करना।
- पऊकेवि/केवि विद्यालयों को अनुदान राशि जारी करना।
- अड़ोस-पड़ोस विकास कार्यक्रमों से संबंधित बिलों को पारित करना।