XI योजना तक, सासेसं के बड़े निर्माण कार्य इंगांपअकें के पूंजीगत बजट के तहत निष्पादित किए जाते थे। XII योजना में, पहली बार, पांच पूंजीगत परियोजनाएं सासेसं के लिए संस्वीाकृत की गईं। योजना अनुभाग बजट योजना के संबंध में पूंजीगत परियोजनाओं के प्रतिपादन एवं मॉनीटरण और पऊवि को आवधिक प्रतिवेदन भेजने के लिए उत्तरदायी है।
कल्पाक्कम एवं अणुपुरम टाउनशिप स्थित जीएसओ के कार्यालयों को कंप्यूटर नेटवर्क और सूचना प्रौद्योगिकी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वतंत्र रूप से आधारिक संरचनाओं को स्थापित करने के मुख्य अधिदेश से जीएसओ के कंप्यूटर अनुभाग की स्थापना हाल ही में की गई थी। अनुभाग वर्तमान में उपलब्ध आईटी सुविधाओं में वृद्धि, नई सुविधाएं लागू करना/दिया जाना, निवासियों को बेहतर सेवा प्रदान किए जाने हेतु सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित अनुप्रयोगों का विकास एवं कार्यान्वयन के लिए उत्तरदायी है।