पऊवि, कल्पाक्कम में चिकित्सा सुविधा वर्ष 1967 में प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के रूप में आरंभ हुई। बाद में, वर्ष 1969 में चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती कर इसे औषधालय में बदल दिया गया। एक निर्धारित समय में विभिन्न विशेषज्ञों के जुड़ने के बाद यह धीरे-धीरे सेकेन्ड्री स्तर के केन्द्र के रूप में विकसित हुआ।
कल्पाक्कम/चेन्नै में 1.8.1993 से पऊवि का अंशदायी स्वास्थ्य सेवा योजना आरंभ किया गया।
वर्तमान में, लगभग 27000 लाभार्थियों की आबादी के लिए पऊवि, कल्पाक्कम में पऊवि अस्पताल, अणुपुरम औषधालय और आईजीकार, एमएपीएस एवं पीएफबीआर के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों में 23 विशेषज्ञ एवं 15 सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी सेवा कर रहे हैं।
विशिष्टताओं सहित निम्नलिखित विभाग कार्य कर रहे हैं।
- चौबीसों घंटे की पाली पर दुर्घटना संबंधी देखभाल
- विकृति विज्ञान (पैथोलोजी)
- विकिरण विज्ञान (रेडियोलोजी)
- सामान्य औषधि (जेनरल मेडिसिन)
- नेत्र विज्ञान
- ईएनटी सर्जरी
- दन्तचिकित्सा
- प्रसूति एवं स्त्री रोग
- संज्ञाहरण विज्ञान
- जेनरल सर्जरी
- अस्थि रोग सर्जरी
- बालचिकित्सा
- श्वसन औषधि
- त्वचाविज्ञान
कल्पाक्कम टाउनशिप के मध्य में स्थित अस्पताल लगभग 27,000 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।
कल्पाक्कम स्थित प.उ.वि./एनपीसीआईएल/भाविनि इकाईयों के सभी कार्मिकों और उनके आश्रित अंशदान स्वास्थ्य सेवा योजना के अंतर्गत आते हैं। अणुपुरम टाउनशिप में अणुपुरम के निवासियों के हितलाभ हेतु एक दवाखाना कार्य रहा है और आईजीकार साइट में एक व्यावसायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी कार्य कर रहा है।